
उपजिलाधिकारी द्वारा पटाखें की दुकानों का किया गया निरीक्षण।
एसडीएम ने दिए सख़्त निर्देश।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में डलमऊ उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा द्वारा पटाखें की दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण कर दुकानदारों को सख़्त निर्देश दिए गए पटाखें के दुकानदार अपनी दुकान पर बालू और पानी जरूर रखें आपत्तिजनक स्थिति में अपनी-अपनी दुकानों के उचित रखरखाव के लिए आगजनी जैसी समस्या से निपटा जा सके पटाखें व्यवसायी बिना पंजीकरण के पटाखें की दुकान न रखें जानकारी आने पर सम्बंधित के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी गदागंज थाना क्षेत्र में थाना समाधान दिवस के बाद डलमऊ एसडीएम अभिषेक वर्मा व गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा धमधमा,दीनशाह गौरा,गदागंज व बरारा बुजुर्ग में पटाखें की दुकानों की निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एसडीएम ने कहा कोई भी पटाखा व्यवसायी बिना पंजीकरण के पटाखें की दुकान नहीं लगायेंगे गदागंज थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा क्षेत्र में बिना पंजीकरण के पटाखें की दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।









