
ऊंचाहार रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने नगर कार्यालय का घेराव किया.और लोकतान्त्रिक और संविधानिक तरीक़े से अपना पक्ष रखा ईओ से खुलवाए हुए स्टार्टर लगवा कर पानी की समुचित व्यवस्था को बहाल करने की जल्द से जल्द मांग की.बताते चले की निवर्तमान अध्यक्ष शाहीन सुल्तान द्धारा सभी बोर्ड में सर्वम्मति से पांच साल पूर्व प्रत्येक वार्डों में समरसेबिल द्वारा पानी दिया जा रहा था. परन्तु नगर अध्यक्ष का 20 जनवरी को कार्यकाल खत्म होने के पश्चात ईओ निखिलेश मिश्रा ने मनमानी तरीक़े से नगर वासियों को परेशान करना शुरु कर दिया. हद तो तब हो गयी जब एक एक करके पानी के स्टार्टर खुलवाए जाने लगे. और टैक्स दे रही जनता को एक एक बून्द पानी के लिए परेशान किया जाने लगा. इसी के विरोध में आज निवर्तमान. अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने कार्यालय का घेराव कर अपना ज्ञापन नगर कार्यालय में देकर पानी की व्यवस्था को बहाल कर नगर वासियों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान रखने की मांग की. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने कहा जब तक नया बोर्ड गठित नहीं हो जाता तब तक ईओ को अपनी मनमानी करने का कोई अधिकार नहीं है. इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में नगर वासी मौजूद रहे.जल्द समस्या का निदान न हुआ तो बड़ी संख्या में जन आन्दोलन करने की चेतावनी दी गई।










