
कमोली ग्राम सभा के पौसला
गांव में जल निकासी न होने से सड़कों पर भरा पानी घर से लोग निकलने को मजबूर
रायबरेली विकास खंड ऊंचाहार के कमोली ग्राम सभा के पोसला गांव में जल निकासी न होने की वजह से बरसात का पानी सड़कों पर भरा हुआ है और लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है गांव में जलभराव की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही हैं गांव में पानी की निकासी न होने की वजह से आने जाने के रास्ते में पानी भरा हुआ है लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है जल निकासी न होने की वजह से बूढ़े बुजुर्ग व बच्चे पानी में हिलकर ही आवागमन कर रहे हैं ग्रामीण शीतेश कुमार, महराजदीन, गंगा राम, रामफल, राजा राम, अंकित मौर्य, राकेश कुमार, होरी लाल, संजय मौर्य
का कहना है कि गांव में नाली न होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है ग्राम प्रधान के द्वारा अभी तक पक्की नाली व खड़ंजा नहीं बनवाया गया है जिसकी वजह से जल भराव की समस्या बनी बरसात के मौके पर लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है लगातार हो रही बरसात से रास्ते में भरे पानी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता










