
*कांग्रेस पार्टी ने दी युवा नेता को बड़ी ज़िम्मेदारी, हारून अली बने जगतपुर ब्लॉक अध्यक्ष*
रायबरेली, गदागंज।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी युवा नेता हारून अली सिद्दीकी को जगतपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी है।
पार्टी द्वारा हारून अली की नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। लोगों ने आशा जताई कि हारून अली के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर उपस्थित समर्थकों ने कहा कि युवा और जुझारू नेताओं को आगे लाने का फैसला कांग्रेस पार्टी के जनहित और संगठन निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। हारून अली ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करने का संकल्प लिया।
यह नियुक्ति आने वाले चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और संगठनात्मक तैयारी को दर्शाती है।










