ऊंचाहार, रायबरेली। एक युवक ने किशोरी को बहला फुसला कर प्रेमजाल में फंसाया। पहले युवक ने खुद दुष्कर्म किया फिर किशोरी को दोस्त के साथ शहर भेजवा दिया। जहां उसके दोस्त ने भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजनों ने सक्रियता दिखाई तो युवक ने उसे बस में बैठाकर छोड़ दिया। तब दूसरे शहर से परिजन किशोरी को घर ले आए । आते ही बेटी ने पूरी आपबीती बताई। पिता ने कोतवाली में शिकायत की है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जहां गांव निवासी एक युवक का करीब एक वर्ष से अधिक के समय से पड़ोस की एक किशोरी से प्रेम प्रेसंग चल रहा था। मोबाईल और सामने से बात होने लगी। फिर तभी से किशोरी के साथ सम्बन्ध बनाता रहा। किशोरी के पिता कर आरोप है कि युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर लोभ लालच देकर प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ करीब एक वर्ष से ज्यादा के समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। बीते रविवार को जगतपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अपने साथी के साथ आरोपी ने नाबालिक बेटी को हरियाणा प्रान्त के फरीदाबाद फिर बल्लभगढ़ भेजवा दिया और कहा कि माहौल देखकर मामला शान्त होते ही वह भी पहुंच जायेगा। शहर लेकर पहुंचे साथी की नियत में भी खोट निकली और उसने भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। युवक का साथी किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर परिजनों ने कोतवाली पुलिस का सहारा लिया और काफी खोजबीन के बाद बेटी का पता चला। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद साथी युवक ने किशोरी को शहर से एक बस में बैठा दिया जिससे वह कानपुर तक आ गई। बुधवार को किशोरी के पिता और मामा उसे कानपुर से गांव ले आए। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों से पूरी आप बीती बताई कि दोनों आरोपियों ने किस तरह से उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया । गुरुवार को किशोरी के पिता ने दोनों आरोपी को नामजद करते हुए कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।










