
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों बेखौफ अज्ञात चोरों ने पान की गुमटी के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल पार कर दिया बेखौफ चोरों को पुलिस का डर नहीं रहा थाना की चन्द क़दम की दूरी से बीते शुक्रवार को सायंकालीन एक मोटरसाइकिल उठा ले गए अज्ञात चोर अमरेश सिंह पुत्र रामनरेश सिंह निवासी पूरे कालू सिंह मजरे किशोरी बालम पुर गदागंज ने लिखित तहरीर देकर बताया था 22/12/23 को समय लगभग शाम 8 बजे अपने घर से गदागंज चौराहे पर अपनी मोटर साइकिल से घरेलू सामान लेने आए थे मोटर साइकिल पंजीयन संख्या up 33 AH 4761 है जलालपुर धई रोड सड़क के किनारे चौरसिया पान भंडार की दुकान के बगल में खड़ी कर के सामान लेने चला गया था जब वापस आया तो देखा कि वहां से मेरी मोटर साइकिल गायब थी काफी खोजबीन की पर कही पता नही चल सका पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत गदागंज थाना प्रभारी को देकर मामले से अवगत कराया है गदागंज पुलिस ने चोरी में गई हुई मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया मामले से सम्बंधित तहरीर मिली थी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।










