
तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रही महिला को पीछे से मारी जोरदार टक्टर महिला समेत बाइक सवार घायल
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धमधमा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पैदल दुकान जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी जानकारी के अनुसार बाइक सवार महेंद्र कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी अली पुर चकराई थाना गदागंज जो नौटंकी में डांसर का काम करता है और नौटंकी के प्रोग्राम के लिए गदागंज से ऊंचाहार की तरफ जा रहा तभी बाइक सवार महेंद्र ने धमधमा चौराहे के पास पैदल जा रही धमधमा निवासी महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि महिला व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
वही स्थानीय लोगों ने गदागंज पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी दीन शाह गौरा भेजा जहां घायल महेंद्र का उपचार चल रहा है










