
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ उपजिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया वही इस मौके पर थाना प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे अखिल तोमर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे थाना समाधान दिवस में कुल 4 शिकायतें आई जिनमें से एक समस्या का निस्तारण मौके पर कर दिया गया शेष बची हुई समस्याएं हेतु राजस्व टीम व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर दी गई एक सप्ताह के भीतर आई हुई समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया है वही इस मौके पर डलमऊ नायब तहसीलदार शिवम् सिंह राठौर क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद अमीन,लेखपाल वकार अहमद, लेखपाल शंकरलाल प्रधानगण व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










