
गदागंज थाना परिसर मे एसडीएम की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्ता एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा ने किया आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं आए हुए फरियादियों की समस्याओं का ससमय निराकरण न होने से फरियादी निरास होकर थाना परिसर से वापस लौटे वही थाना समाधान दिवस में अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण हो सका शेष शिकयतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर दी गई वही एसडीएम डलमऊ द्वारा बची हुई शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया कहा एक सप्ताह के अन्दर राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर निस्तारित करने को सम्बंधित को निर्देश दिया इस मौके पर थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अखिल तोमर,दरोगा राज बहादुर सिंह, दरोगा प्रेम सिंह,दरोगा गौरव मलिक,लेखपाल मोहम्मद अमीन,लेखपाल शंकर लाल, लेखपाल रूद्र प्रताप, प्रधान मोबिन अंसारी, प्रधान हरिशंकर वर्मा, प्रधान दीपू सिंह व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










