
गदागंज थाना परिसर में तहसीलदार ध्रुव नारायण की अध्यक्षता मे समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया समाधान दिवस की अध्यक्षता डलमऊ तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव व गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया तहसीलदार ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिलाया थाना दिवस में कुल तीन शिकायते आई जिसमें अधिकतर राजस्व संबंधित शिकायते थी वही कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया
वही बाकी बची हुई शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसीलदार ने एक सप्ताह के अन्दर राजस्व व पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर निस्तारित करने को सम्बंधित को निर्देशित किया इस मौके पे थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक अखिल तोमर, राज बहादुर सिंह, प्रेम कुमार सिंह,गौरव मलिक,लेखपाल शंकर लाल, लेखपाल रूद्र प्रताप, व अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










