
गदागंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार लगातार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगा रहे है व अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें जेल की हवा खिला रहे हैं
वही रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व डलमऊ क्षेत्रधिकारी के निकट परिवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग संदिग्ध वाहन तलाश वांछित अभियुक्त अभियान के अंतर्गत गदागंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता स्थानीय पंजीकृत मुकदमा90/23 धारा 457/380/411 के अभि गाना
श्री पाल उर्फ पलाई पुत्र प्रथ्वी पाल लोध निवासी माफी मजरे कुरौली बुधकर थाना गदागंज रायबरेली व रिजवान पुत्र अली अहमद निवासी मझले पुर मजरे कजियाना थाना गदागंज जनपद रायबरेली व अपराधी के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या91/23 व 3/23 अमर्स एक्ट के अभि रिजवान पुत्र अली अहमद निवासी मझले पुर मजरे कजियाना थाना रायबरेली को काकोरन पुलिया के पास गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था अपराधी की तलाश जारी थी
थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि फरार चल रहे दो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी अपराध करना छोड़ दें नहीं तो जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहें,









