
गदागंज बाजार में आवारा सांड के हमले से अधेड़ की हुई मौत।
गदागंज – रायबरेली – जिले में बढ़ते हुए गायों की संख्या से आए दिन हो रहे कई हादसे जैसा आज देखने को मिला कि विकासखंड दीन शाह गौरा के अंतर्गत गदागंज बाजार में खुल्ला घूम रहा आवारा सांड गदागंज बाजार आए हुये एक अधेड़ उम्र लगभग 50 वर्ष श्री नारायण उर्फ काका निवासी गोड़ा मजरे बीक चरूहार को हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वीडियो दीन शाह गौरा के द्वारा बताया जाता है कि हमने सभी गायों को गौशाला भिजवा दिया लेकिन गदागंज में सांडों का आतंक जारी है और पूरे क्षेत्र में सांडों का आतंक जारी है वीडियो दीन शाह गौरा के द्वारा इस पर नहीं लगाया जा रहा है कोई अंकुश और बड़े हादसे का कर रहे हैं इंतजार आखिर जिम्मेदार आलाधिकारियों द्वारा घोर लापरवाही बरतने का खामियाजा आज एक परिवार को भुगतना पड़ रहा है ऐसा लगता है जिम्मेदारों की अनदेखी अभी और घटनाओं का इन्तजार कर रहे हैं।










