
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज कस्बे में बसंत सिंह बग्गा गुट के गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने व्यापारियों के साथ शनिवार को बैठक की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनी व्यापारियों ने कहा कि गदा गंज में जिला परिषद की तरफ से व्यपारियो की रसीद काटकर पैसा लिया जाता है पर जिला परिषद की तरफ कोई व्यवस्था नहीं है गदागंज चौराहे पे कोई समुदाय शौचालय नहीं है जिससे व्यापारियों और आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानियां होती है चौराहे से काफी दूर जाना पड़ता है वहीं व्यापारियों ने कहा कि गदागंज चौराहे पे दो ,दो पानी टंकी लगी हुई है पर पानी की सप्लाई काफी दिनों से बंद पड़ी है जिसकी वजह से व्यापारियों को पानी की काफी परेशानी होती है और गदागंज चौराहे पे सोलर लाइट की कोई व्यवस्था नहीं और पुलिस के प्रति शिकायत अध्यक्ष इंतजार सिंह से की व्यापारियों ने बताया कि गदागंज कस्बे में आए दिन गदागंज पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान लगा दिया जाता है जिससे शाम को आने जाने वाले ग्राहक व दुकानदारों को आने में दहशत का माहौल है हम लोगो की दुकानदारी पे इसका असर पड़ता है वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की जो भी समस्याएं हैं जल्द ही आप लोगो की समस्याएं दूर की जायगी इस मौके पर अध्यक्ष इंतजार सिंह,अनिल सविता,डिंपल सिंह, समर सिंह, आलोक कुमार, मुकेश मौर्य, राजेश साहू, अमित मौर्य आदि लोग उपस्थिति रहें।









