
CRS NEWS लखनऊ पूर्वी ज़ोन गोमतीनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर फ्रॉड कर लाखों की चपत लगाने वाले तीन शातिर फ्राडियों अरेस्ट कर भेजा सलाखों के पीछे
डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी पूर्वी सय्यद अली अब्बास के निर्देशन में एसीपी गोमतीनगर अमित कुमावत के नेतृत्व में इंस्पेक्टर गोमती नगर दीपक कुमार पाण्डेय की टीम ने हासिल की बेहतरीन कामयाबी
गोमतीनगर पुलिस के लिए तमाम गुडवर्कों में अहम भूमिका निभाने वाले दारोगा धर्मेन्द्र सोनकर की कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों से लगभग एक दर्जन मुकदमों वाला अपराधी आलोक कुमार कोरी अपने सहयोगी सूरज सिंह स्वप्निल सिंह,के साथ दबोचा गया।
गोमतीनगर पुलिस ने इनके कब्जे से 69 अदद फर्जी एटीएम कार्ड, 1लाख 2 हज़ार 600 रुपए, एक सफ़ेद रंग की हुंडई कार बरामद करी
आलोक कुमार कोरी उर्फ़ भोले के विरुद्ध जनपद अमेठी, प्रतापगढ़, और लखनऊ में दर्ज हैं 11 मुकदमे पूर्वी ज़ोन की गोमतीनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले इन तीन शातिरों को पहुंचाया सही ठिकाने पर।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर, अनुज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार जायसवाल कांस्टेबल अंकुर चौधरी सतीश खरवार शुभम कुमार की रही भूमिका।









