
रायबरेली।
जनपद रायबरेली के थाना जगतपुर क्षेत्र में जमीन के लालच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। हरि भजन का पुरवा गांव में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाती को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिन बुजुर्ग महिला का शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। महिला की हत्या पीछे से डंडे से मार कर की गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने जब घर के अंदर शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जमीन के विवाद को लेकर महिला के नाती ने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।









