
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग बल्ला महाराजगंज,रायबरेली में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण जैसे सेक्शन फॉर्मेशन,फील्ड सिग्नल,समाज सेवा में एनसीसी कैडेटों का योगदान,फायर कंट्रोल ऑर्डर,यातायात जागरूकता संबंधी परीक्षण दिया गया।कैम्प कमांडेन्ट कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल द्वारा बताया गया कि एनसीसी कैडेटों को सभी प्रशिक्षकों द्वारा पूरी मेहनत और मनोयोग से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सूबेदार मेजर नरेश कुमार,लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार,लेफ्टिनेंट राजनरायन,लेफ्टिनेंट रत्नेश कुमार,लेफ्टिनेंट प्रकाश चन्द्र,लेफ्टिनेंट सौरभ कुमार, , सूबेदार दर्शन सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार जगमोहन,सूबेदार डब्बल सिंह,नायब सूबेदार संजय सिंह, नायब सूबेदार देवेन्द्र सिंह,टीएचएम विजय पाल,सीएचएम मनोज, सीएचएम आनंद, हवलदार राकेश सिंह, हवलदार सतीश, हवलदार गजेन्द्र सहित समस्त आर्मी एवं सिविल स्टाफ मौजूद रहे। इस संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीनियर डिवीजन/विंग के कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।










