
CRS/रायचूर(कर्नाटक): जीका वायरस(Zika Virus) का पहला केस सामने आया। पांच साल की बच्ची में जीका वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के.सुधाकर ने बताया कि पुणे लैब की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच साल की एक बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है और उसे एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।








