डेंगू के प्रकोप से स्थिति चिंता जनक, जिम्मेदारी तय करते हुए होगी कठोर कार्यवाही-DM
डेंगू के हॉटस्पॉट चिन्हित करके मिशन मोड पर काम करें सभी संबंधित अधिकारी-DM
CRS शाहजहाँपुर-कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई! जिलाधिकारी ने डेंगू के फैलाव से उत्पन्न स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि निगोही तथा पुवायां में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है! यहाँ के कुछ गांव जैसे नाहिल, जेमा इत्यादि डेंगू के हॉटस्पॉट बन गए हैं! डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हॉटस्पॉट वाले गांव में कैंप लगाकर स्थिति को काबू करें! उन्होंने कहा कि यदि 3 दिन के अंदर स्थिति काबू में नहीं आई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी!
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए DM श्री सिंह ने कहा कि मेडिकल ऑफिसर्स यथास्थिति के विषय में सीएमओ को रिपोर्ट करें तत्पश्चात सीएमओ डीपीआरओ को सूचनाए प्रदान करेंगे! डीपीआरओ हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर एंटी लारवा का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगे! गांव में तैनात आशाओं तथा एएनएम को भी इस संबंध में जागरूकता फैलाने तथा आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया! उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में डेंगू का प्रकोप होता है तो सफाई कर्मियों और आशाओं की जिम्मेदारी होगी, समय से जानकारी न देने वाली आशाओं पर कठोर कार्यवाही होगी! उन्होंने यह भी कहा कि समस्त मेडिकल ऑफिसर्स आशा बहूएं तथा एएनएम के साथ मीटिंग करके उन्हें सचेत करें तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेरित करें! बैठक में के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ आरके गौतम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर एसपी गंगवार , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे!










