*तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ सम्पन्न*।
*गदागंज रायबरेली*
गदागंज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन डलमऊ तहसीलदार उमेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई जो भी समस्याएं आई सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया गया समाधान दिवस के अवसर पर कुल 21 शिकायतें आई जिनमें से अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें थीं तीन शिकायतों का निराकरण मौके पर किया गया शेष शिकायतों हेतु टीम गठित कर एक सप्ताह में निराकरण का भरोसा दिलाया गया वहीं इस अवसर पर डलमऊ तहसीलदार उमेश चन्द्र गदागंज थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद क्षेत्रीय प्रधान ऋषि प्रसाद, हरिशंकर,कमलेश, संतोष मौर्य, अशोक बाजपेई आदि एवं अन्य राजस्व कर्मचारी लेखापाल अमीन, रूद्र पटेल, कुलदीप सिंह, आदि उपस्थित रहे।










