#तिलहर ब्लाक के सरेली में ग्रामसमाज भूमि पर दबंगो द्वारा अबैध निर्माण कर रास्ता बंद!
विकास खंड तिलहर की निगोही रोड स्थित ग्राम पंचायत सरेली में दबंगो द्वारा खाली पड़ी ग्रामसमाज भूमि पर अबैध निर्माण की शिकायत के बाद भी अब प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा सकी! सरेली ग्राम के पूर्व प्रधान सहित ग्रामवासियों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम समाज की गाटा भूमि संख्या 37 पर, गांव के दबंग केदार पुत्र छदम्मी व विजेन्द्र पुत्र केदार आदि अबैध निर्माण करवा कर गांव के ही पूर्व प्रधान से कई गांववासियों का रास्ता बंद कर रहे हैं! इस सम्बन्ध में PRV 112 को भी सूचित किया और वे मौके पर पहुंचे परन्तु उनके वहाँ से हटते ही निर्माण कार्य फिर चालू हो गया!
बताया जाता है कि पंचायती राज की ग्राम सरेली में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर दबंगो द्वारा खुलेआम अबैध निर्माण कराया जा रहा है और अबैध निर्माण रुकवाने के लिए इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर दी गई परन्तु पुलिस ने भी कोई कार्यवाई नही की! तहरीर मेम छेदाला, महेश चन्द्र, श्री कृष्ण, जिलेदार, अमर पाल, हेमराज आदि ने अपने हस्ताक्षर कर सरकारी भूमि बचाने में सहयोग किया!







