
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
दीनशाह गौरा (रायबरेली)।
विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज, गौरा के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रायबरेली श्री राहुल सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं ध्वजारोहण कर किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री राहुल सिंह ने कहा कि “क्रीड़ा प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है, जो भविष्य में सफलता की नींव रखती है।”
विशिष्ट अतिथि लाल संजय प्रताप सिंह ने भी सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के परिणाम:
बालक वर्ग
100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ – अमन मौर्य प्रथम
लंबी कूद – सूरज प्रथम
ऊँची कूद – संदीप प्रथम
कबड्डी (प्राथमिक स्तर) – अलावलपुर विजेता, गौरा उपविजेता
कबड्डी (जूनियर स्तर) – अलावलपुर विजेता, गौरा उपविजेता
बालिका वर्ग
100 मीटर – पूनम प्रथम
200 मीटर – अंजली प्रथम
400 मीटर – सोनिका प्रथम
कबड्डी (जूनियर स्तर) – जलालपुर धई विजेता, धमधमा उपविजेता
खो-खो – जलालपुर धई विजेता, अलावलपुर उपविजेता
खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया एवं सभी बच्चों को आगे भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
गौरा अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कहा कि “इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास दोनों होता है।”
कार्यक्रम का सफल संचालन व्यायाम शिक्षक एवं एसआरजी सुनील यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर हरिकेश बहादुर, अखिलेश कुमार, प्रमोद द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, दुशांत प्रताप, ब्रजेंद्र सिंह, मनीष दीक्षित, अरवाब हैदर, रमन सिंह, प्रणव कुमार, दिलीप कुमार, सिद्धनाथ, किरन सिंह, नितिन मिश्रा, उदय चन्द्र, अर्पित यादव, राहुल द्विवेदी, राकेश मिश्रा, अरुणेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, उमेश त्रिपाठी सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे









