दो बाइक चोर गिरफ्तार व चोरी की चार बाइकें व पार्ट्स बरामद!
CRS मीरानपुर कटरा-शाहजहाँपुर- पुलिस ने चार बाइकें बरामद करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया! पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर तिलहर क्षेत्र CO प्रियांक जैन के आदेश पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व जुर्म जरायम अभियान के तहत कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे गश्त पर मशगूल थे! जलालाबाद स्टेट हाईवे पर ग्राम फीलनगर के पास दो संदिग्ध युवक जो पुलिस को देखकर भागने लगे! पुलिस के रोकने पर एक ने अपना नाम अमरपाल पुत्र लाल बेटा निवासी जगन्नाथपुर पर दूसरे ओमेंद्र पुत्र राजपाल यादव ग्राम खडसार बताया!
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चुराने का कार्य करते हैं! पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चार मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद कर लिए! अभियुक्त बाइकों को चुराकर उनका इंजन नंबर बदलकर चेचिस नंबर को खुरच कर एक दूसरे गाड़ियां बदल कर लगा देते हैं व सस्ते दामों में बेच देते हैं! गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे और निरीक्षक सुजीत कुमार उप निरीक्षक डाल चंद्र कांस्टेबल राहुल पाल अंकित नेहरा प्रवीण कुमार शक्ति सिंह शामिल रहे!









