
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बुधवार को रायबरेली पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां जीआईसी ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां दोपहर एक बजे से दो बजे तक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के सभास्थल पर उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी आलोक प्रियदर्शी दो दिन से लगातार सभास्थल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज आईजी लखनऊ मंडल तरुण गाबा भी ने भी सभास्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। आईजी तरुण गाबा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मीडिया पर्सन चालीस फिट लंबी बनाई गई डी के बाद ही बैठेंगे। साथ ही मीडिया कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सूचना विभाग से जारी पास के अलावा संस्थान का आईडी कार्ड भी दिखाएंगे तभी उन्हें प्रवेश दिया जायेगा। हम बता दें कि रायबरेली में कुल एक नगर पालिका परिषद और नौ नगर पंचायत हैं। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए लड़ रहे हैं। रायबरेली नगर पालिका परिषद सुरक्षित सीट से शहर के मशहूर डॉक्टर बीरबल की पत्नी शालिनी कनौजिया मैदान में हैं।










