
नहरों में पानी न आने से किसान परेशान।
किसानों में काफ़ी आक्रोश।
गदागंज रायबरेली।
क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक खण्ड गंग नहर के ऊंचाहार रजबहा में पानी न आने से किसान अन्नदाताओं को अगेती फसल गेहूं, सरसों, मटर,आलू आदि की फसल की सिंचाई करने में पहले पानी देने में हो रही देरी अगेती फसलें सूखने लगी है।नहर के किनारे ज्यादातर फसलें इसी पर आश्रित है।वहीं क्षेत्रीय किसानों में काफ़ी आक्रोश है। ऊंचाहार रजबहा में करीब एक सैकड़ा गांवों के किसानों को अम्बारा मथई,नया पुरवा,बारिग का पुरवा, खजुरी,कटरा,कुसमी, छीछेमऊ ,कमोली रामचन्द्र पुर आदि गांवों के किसानों को ऊंचाहार नहर रजबहा में पानी न आने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है जिम्मेदार आंख मूंदकर बैठे हैं
रबी की फसल को 30 नवम्बर से पानी की ज़रूरत पड़ने लगती है।बुआई के बाद फसलों की सिंचाई की जरूरत पड़ने लगती है नहर रजबहों में पानी न आने से किसान परेशान हैं क्षेत्र के किसान दुर्गा प्रसाद शुक्ला, तेजभान सिंह,पुतान सिंह,सुघर पाल, सन्तलाल, बिहारी लाल,पान्शू सिंह,रतीभान सिंह नागेन्द्र सिंह,नीलू सिंह, सुशील सिंह, गोविंद तिवारी, राहुल सिंह आदि किसानो का कहना है ऊंचाहार नहर रजबहों में पानी न आने से फसल सूखने की करवट लेने लगी हैं वहीं क्षेत्रीय किसानों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है नहर रजबहों में पानी नहीं आ रहा जबकि गेहूं की फसल को सिंचाई की जरूरत है।










