
CRS AGENCY। सीबीआई एक लंबे समय से बैंक धोखाधड़ी के मामले पर काम कर रही है और भगौड़े शंकर को वापस देश मे लाने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा एक बड़े ऑपरेशन में, सुभाष शंकर नाम के एक व्यक्ति को Cairo से भारत वापस लायी है। जो एक फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का करीबी बताया जाता है। आपको बता दें कि सीबीआई के अनुरोध पर 2018 में, इंटरपोल ने 2 अरब डॉलर के पीएनबी घोटाले को लेकर नीरव और उसके भाई निशाल मोदी एवं उसके कर्मचारी सुभाष परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
इंटरपोल ने चार साल पहले मुंबई की एक विशेष अदालत में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र और वहां के विशेष न्यायाधीश जेसी जगदाले द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया था।









