
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली स्कूल में बच्चों के द्वारा साफ सफाई करने के मामले तो कई बार उजागर हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई लेकिन गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें स्कूल में बच्चे स्कूली ड्रेस में बोरियों में भरकर ईट ले जा रहे हैं कई दर्जन बच्चे सुबह जब स्कूल पहुंचे तो पढ़ाई छोड़ कर के उन्हें काम में लगा दिया गया वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय बेही खोर विकासखंड दीन शाह गौरा का बताया जा रहा है वीडियो में साफ दिख रहा है कि विद्यालय परिसर से लगभग 100 मीटर से अधिक दूरी पर बने हुए पंचायत भवन से बच्चे बोरियों में भरकर 8 विद्यालय ले जा रहे हैं बच्चों से ईट ढुलाई का कार्य गुरुवार सुबह 10:00 बजे से ही प्रारंभ कर दिया गया जो दोपहर तक चलता रहा इस दौरान विद्यालय में पढ़ाई का कार्य पूरी तरह से बंद रहा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मॉडल स्कूलों की तर्ज पर बदलने की योजनाएं बनाई जाती है समय-समय पर गुरुजनों को प्रशिक्षण दिया जाता है कि तकनीकी व बौद्धिक ज्ञान बच्चों को दिया जाए लेकिन लापरवाह शिक्षकों की कार्यशैली के चलते बच्चे विद्यालय में मजदूरी करते दिखाई पड़ रहे हैं छोटे बच्चों से इस तरह का कार्य कराए जाने से शिक्षा विभाग की किरकिरी भी हो रही है विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र का कहना है कि बच्चों द्वारा ईंट ढुलाई जाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं था उनकी अनुपस्थिति में ऐसा हुआ है विद्यालय परिसर में क्यारी बनाने के लिए बच्चों से ईंटे मंगाई जा रही थी हालांकि विद्यालय परिसर के बाहर से बच्चों के द्वारा ईट मंगाकर क्यारियां बनवाने को लेकर जब बैसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो वो किसी आवश्यक कार्यों में व्यस्त थे जिसकी वजह से बात नहीं हो सकी









