पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन हरपल तैयार:-राजीव शर्मा!

CRS पुवायाँ(शाहजहाँपुर) नगर पुवायाँ के कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल के सभागार में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अधिवेशन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील इकाई का गठन किया गया जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव वाजपेयी, उपजिलाधिकारी पुवायां हिमांशु उपाध्याय, पुलिस उपाधीक्षक पुवायां पंकज पन्त, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार, दीप श्रीवास्तव, सन्तोष तिवारी,कुलदीप सिंह, विपिन अग्रवाल को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला एवं महामंत्री नीरज मिश्रा ने शाल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं बक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ पत्रकार हरिओम त्रिवेदी ने किया।इस अवसर पर शिशांत शुक्ला,प्रमोद शुक्ला,विनोद कुमार सिंह,एल के मिश्रा,आनन्द शर्मा, अवनीश मिश्रा,पारुल मिश्रा,जितेन्द्र कुमार,सोनू शुक्ला, सन्दीप यादव,पवन पांडेय,अनिल शुक्ला, पवन मिश्रा,घनश्याम गुप्ता,धुर्व सिंह,विजय गुप्ता,मुबारक अली,मनोज गुप्ता, अनुज श्रीवास्तव, मुकेश भारती, डब्लू भारती, रोहित शुक्ला, वीपी सिंह,संजीव अग्निहोत्री,सन्दीप सिंह,विजय तन्हा,सहित तमाम पत्रकार बन्धु मौजूद रहे!







