
पीएम श्री भटनोसा में बाल दिवस का आयोजन किया गया
सलोन रायबरेली ।चाचा नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। पीएम श्री विद्यालय भटनोसा में बाल मेंले के रूप में चाचा नेहरू का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीएम श्री विद्यालय में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती संगीता की अध्यक्षता में चित्रकला खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। तथा बाल मेले का आयोजन भी किया गया ।समूह गान चित्र कला प्रतियोगिता ऊंची लंबी कूद दौड़ में प्रथम द्वितीय स्थान पर आए बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया ।विद्यालय की प्रभारी प्रधान अध्यापिका तलत एजाज ने बताया की हमारा प्राथमिक विद्यालय भटनोसा पीएम श्री के अंतर्गत चयनित है। शासन की मनसानुरूप बाल मेंले का आयोजन कर शिक्षा की अलख जागयी जा रही है। कक्षा 5 के आर्यन ने चित्रकला एवं 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था मान्य जीनत माही रिया ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया ।अयान ने लंबी कूद तथा रुखसार बानो ने गीत प्रस्तुत किया। संपूर्ण कार्यक्रम को संपन्न कराने में सहायक शिक्षक अंजनी कुमार शुक्ला सतेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उधर प्राथमिक विद्यालय गोवा में मोहम्मद वसीम ने अपने विद्यालय विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर शैक्षिक वातावरण कायम करने का संदेश दिया।










