
अम्बारा मथई पूरे बारिन के पुरवा में 2 दिन बीत जाने पर खराब हुए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल, ग्रामीण हो रहे बेहद उमस भरी गर्मी में परेशान।
गदागंज रायबरेली
गदागंज क्षेत्र के विकासखंड दीनशाह गौरा के अंतर्गत अम्बारा मथई ग्राम सभा के पूरे बारिन के पुरवा में 3 दिन से खराब हुए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति न हो पाने के कारण ग्रामवासी उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं वही योगी सरकार का कहना है कि बिगड़े हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाएगा लेकिन विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने मनमानी रवैया से बाज नहीं आ रहे हैं योगी सरकार के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं वही 3 दिन बीत जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी ग्रामीण हैरान और परेशान हैं बेहद उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों की जो दुखदाई अवस्था है किस से बयां करे कोई सुनने वाला नहीं है वही ग्रामीणों ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को सूचना दी फिर भी 2 दिन बीत जाने के बाद भी वहां मौके पर कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा और न ही खराब हुए ट्रांसफार्मर को बनवाया गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई यह मनमानी रवैया आखिर कब तक चलती रहेगी बिजली विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण ग्रामीणो को बेहद उमस भरी गर्मी में यह संकट झेलना पड़ रहा है ग्रामीण दिलीप कुमार,अंकित कुमार,अजय कुमार, धीरेंद्र कुमार,सुनील कुमार,शिव मूर्ति, पुतान, रामजीत,मुनेंद्र कुमार,रामसुमेर, छोटेलाल मौर्य,विनोद कुमार, रामप्रकाश,धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार,जागेश्वर,व विक्रम मौर्य आदि ने बताया की हम ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है सूचना देने के बावजूद भी खराब पड़े ट्रांसफार्मर को कोई देखने तक नहीं आया इसलिए बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी अब देखना यह है कि क्या खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदल कर व बनाकर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाएगी की बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपनी मनमानी व उदासीनता की रवैया के चलते ग्रामीणों को इस उमस भरी गर्मी में हैरान व परेशान करते रहेंगे।










