
*पूर्व प्रधान संतोष कुमारी बाईक से गिरी, मौत*।।
*गदागंज रायबरेली*।
गदागंज थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान संतोष कुमारी बाईक से अपने लड़के के साथ मायके जा रही थी अचानक बाइक से गिरने के कारण हुई मौत परिवार में छाया मातम घटना शनिवार दोपहर की बताईं जा रही है जानकारी अनुसार अलीपुर चकराई पूर्व प्रधान संतोष कुमारी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी सुन्दर यादव का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण एक्सीडेंट हो गया इलाज हेतु दीन शाह सीएससी ले जाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई जानकारी अनुसार पूर्व प्रधान अलीपुर चकराई संतोष कुमारी अपने लड़के के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने मायके जा रही थी अचानक दीन शाह गौरा बाजार के पास पहुंचने पर संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी से फिसलकर गिर गई जिससे सिर में गंभीर चोट आ गई इलाज हेतु सीएचसी दीनशाह गौरा ले जाया गया उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया तहरीर नहीं मिली है









