
ऊंचाहार-पेड़ बंटवारे के विवाद में सगे भाई ने शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया, परिजनों की मदद से घायल शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
नारायणपुर मजरे आइमा जहनियां निवासी सजंय तिवारी 50 वर्ष अरखा स्थित एक विद्यालय में शिक्षक है ।उनका कहना है कि, बीती रात आये तूफान की वजह से उनके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ गिर गए थे।जिसे वो रविवार की सुबह कटवा रहा था ।तभी उसका छोटा भाई वहां आया और उसने पेड़ को अपना बताकर काटने से मना कर दिया।और आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने गालीगलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया।परिजनों द्वारा घायल शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल अधेड़ का इलाज किया जा रहा है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।









