
एंकर रायबरेली प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ शहर के जीआईसी मैदान में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रथम चरण के तहत आयोजित स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम बोलते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि शत प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं गुणवत्ता परक शिक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है वहीं द्वितीय चरण का अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा जिसके द्वारा नामांकन बढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा।










