
एंकर इलाहाबाद प्रयागराज के बहुचर्चित अधिवक्ता नबी अहमद हत्याकांड के मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत जमानत मिलने के बाद सभी औपचारिकता पूरी करते हुए जिला कारागार रायबरेली से हुए रिहा मामला 11 मार्च 2015 का है जहां प्रयागराज सत्र न्यायालय में कहा सुनी के दौरान हुई झड़प में शैलेंद्र सिंह की पिस्टल से गोली चल गई थी जिसमें अधिवक्ता नवी अहमद की मौत हो गई थी, पुलिस व अधिवक्ताओं ने गोली मारने वाले दरोगा शैलेंद्र सिंह मौके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था जिनकी लंबी सुनवाई के बाद रायबरेली जिला सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, दरोगा शैलेंद्र सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सत्र न्यायालय रायबरेली के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था 2 दिन पूर्व हाईकोर्ट ने दरोगा शैलेंद्र सिंह को सशर्त जमानत दे दी थी हाई कोर्ट से रायबरेली ऑर्डर आने में और अदालती औपचारिकता पूरी करने में 2 दिन का समय लग गया अंततः आज शाम 5:00 बजे सभी दस्तावेजों की विधिवत जांच करने के बाद दरोगा शैलेंद्र सिंह को जिला कारागार रायबरेली से रिहा किया गया जेल से छूटने के बाद दरोगा शैलेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।









