
ऊंचाहार, रायबरेली। महाशिवरात्रि पर मन्दिर में जलाभिषेक करने आए युवक की बाईक अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। युवक ने चोरी आशंका जताते हुए कोतवाली में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मिर्जहांपुर गांव निवासी राहुल अपने भाई सन्तोष कुमार के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हीरो स्पेलंडर प्लस बाईक संख्या यूपी 72 बीआर 8220 से क्षेत्र के हमीदपुर बड़ा गांव स्थित गौरी शंकर मन्दिर में जलाभिषेक करने आए थे। मन्दिर के निकट ही वह बाईक खड़ी करके मन्दिर के अन्दर चले गए। करीब पन्द्रह मिनट बाद जब वह वापस आए तो उनकी बाईक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कहीं पता नहीं चला तो भुक्तभोगी के भाई विक्रम ने बाईक चोरी की आंशका जताते हुए शनिवार को कोतवाली में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक की बाईक साईकिल स्टैण्ड के बाहर खड़ी थी। स्टैण्ड लगाने वाले शख्स को बाईक ढूंढ कर लाने के लिए बोला गया है। जांच कराई जा रही है।










