
रायबरेली
एंकर बेड पर सो रही किशोरी को सांप ने काटा इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलेंडा गांव का है जहां के रहने वाले शीतला प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी स्नेह लता अपने कमरे में बेड पर सो रही थी तभी सुबह लगभग 5 बजे जहरीले सांप ने किशोरी के सिर में काट लिया सांप के काटने से किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया बेटी की आवाज सुनकर मां बाप भाग कर उसके कमरे में पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया










