
फ्रांस के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित
CRS AGENCY। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर है। उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत में यूपीआई (डिजिटल पेमेंट) के महत्व को बताया. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि फ्रांस में भी भारत के यूपीआई के उपयोग को लेकर समझौता हो गया है। आने वाले दिनों में इसकी शुरुआत एफिल टॉवर से की जाएगी. और यूपीआई से ही यहां भी भुगतान कर पाएंगे।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप को मजबूत करने वाला एक और सेक्टर है और ये सेक्टर है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का. ये इंडिस्ट्री 4.0 का भी बहुत बड़ा आधार है. आज दुनिया का 46 फीसदी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होता है. मैं आपको भी चुनौती देता हूं कि अगली बार भारत आएं तो जेब में बगैर पैसा लिए बगैर घर से निकलें. सिर्फ मोबाइल फोन पर यूपीआई एप को डाउनलोड कर लीजिए और आप पूरा हिन्दुस्तान घूमकर आ जाएंगे लेकिन एक नया पैसा कैश रखने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज भारत में बैंकिंग सर्विस 24 घंटे लोगों के फिंगर टिप्स पर है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर गवर्नेंस का हिस्सा बन चुका है. भारत का यूपीआई हो या फिर दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, इसने देश में बहुत बड़ा सोशल ट्रांसफॉर्मेशन लाया है. मुझे खुशी है कि भारत-फ्रांस इस दिशा में भी मिलकर काम कर रहे हैं।










