
भीषण गर्मी के चलते जिले की गौशालाओं में गोवंशों के लिए cvo ने कराई उचित व्यवस्था
रायबरेली: रायबरेली में भीषण गर्मी के चलते ज़िले की गौशालाओं में गौवंशों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। ज़िले की 89 निराश्रित गौशालाओं में गौवंशों को गर्मी से बचाने के लिए उनके बाड़ों को बोरे और तिरपाल से ढँक दिया गया है। इतना ही नहीं इन बोरों और तिरपाल पर दिनभर में कई बार पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिससे लू के प्रकोप को कम किया जा सके। मुख्य पशुधन विकास अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक ज़िले की सभी 89 निराश्रित गौशालाओं में लू और गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए उन्हें गीला भूसा देना, चरही को तीन से चार बार भरना और बाड़ों के चारों ओर लगाए गये तिरपाल व बोरों को गीला रखने के साथ ही इस प्रक्रिया को दोहराते हुए वीडियो बनाकर अधिकारियों के ग्रुप पर भेजना है। गौशालाओं के यह ऐसे वीडियो वायरल होने पर आम लोग भी इसी प्रक्रिया को अपनाकर होने निजी जानवरों को गर्मी से बचाने का उपक्रम कर रहे हैं।









