
CRS AGENCY। यह दिखा रहा है कि राहुल गांधी देश के लोगों के दिलों में कैसे बस गए हैं।इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पार्टी ने लिखा- जहां कुछ दिनों पहले महंगाई की मार से रामेश्वर जी की आंखों में आस ला दिया था जिसपर पूरा देश रोया था। वहीं अब जननायक राहुल गांधी से मिलकर उनके चेहरे पर छलकती खुशी भी पूरा देश देख रहा है। यही है मोहब्बत की ताकत, जो आपको आगे बढ़ना का हौसला और उम्मीद देती है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने 14 अगस्त को रामेश्वर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी।
राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता से की बातचीत
राहुल गांधी से बात करते हुए रामेश्वर ने बताया कि रामेश्वर कहते हैं कि इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की देखभाल की और छोटे व्यापार की कोशिश की। लेकिन अभी भी वह अपनी अच्छी जिंदगी की तलाश में हैं।रामेश्वर जी एक ज़िंदादिल इंसान हैं!
उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है।
विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मज़बूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में ‘भारत भाग्य विधाता’ हैं










