
CRS AGENCY। संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत आज हो चुकी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बीच लोकसभा के कक्ष में संक्षिप्त बातचीत हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं का अभिवादन किया। जैसे ही वह विपक्षी नेताओं की बेंच पर पहुंचे, उन्होंने सोनिया गांधी से बातचीत की। बता दें कि, संसद सत्र के पहले दिन नेताओं द्वारा एक-दूसरे को बधाई देने का रिवाज है।
मॉनसून सत्र के पहले दिन ही सरकार और विपक्ष के बीच मणिपुर हिंसा मामले में टकराव देखने को मिला है। उधर, मोदी विरोधी विपक्षी पार्टियों के एकजुट होने के बाद सरकार को घेरने की रणनीति भी बना ली गई है। वहीं, मणिपुर में दो महिलाओं के निर्वस्त्र घुमाने के मामले में केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने वीडियो पर सोशल मीडिया पर रोक लगा दी है। घटना का मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया है। रिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे के सम्मान में गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही लगभग एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई, उनका पिछले महीने निधन हो गया था। जब मॉनसून सत्र के शुरुआती दिन सदन की बैठक हुई, तो सभापति जगदीप धनखड़ ने दुबे की निधन का जिक्र किया, जो नवंबर 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।










