
मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ धमधमा व जलालपुर धाई गांव का किया भ्रमण , लोगों से शांति पूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने का किया अपील
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुरधई व धमधमा ग्राम पंचायत में होने वाले मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम त्यौहार के जुलूस को लेकर आज नवागंतुक उप जिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा व डलमऊ क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह तथा गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ धमधमा जलालपुरधई के होने वाले मुस्लिम संप्रदाय के त्योहार मोहर्रम के ताजियेदारों के साथ ताजिया आने जाने के मार्ग का निरीक्षण किया तथा ताजिया की ऊंचाई के अनुसार बिजली के तार पेड़ों की पतली पतली साखें रास्ते में साफ सफाई करवाने को ग्राम प्रधान को आदेशित किया कि किसी भी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होना चाहिए उपजिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा ने सभी ताजिया दारो से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और ताजिया रखने के स्थानों का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने लोगो से अपील की मोहर्रम के त्यौहार में आप सभी लोग किसी के बहकावे में न आवें शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार को संपन्न कराएं और जहां कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो मुझे या फिर थाना प्रभारी को सूचित करें ,
क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने ताजियादारो को समझाते हुए कहा कि मोहर्रम का त्योहार गम का त्यौहार है और उसी तरह मनाना आप लोगों का धार्मिक अधिकार है सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ मोहर्रम का त्यौहार सब लोग हिंदू मुस्लिम भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाएं,
थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी मेरा उद्देश है कि हर हाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना अगर कोई शरारती किस्म का व्यक्ति शांति व्यवस्था व क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई घटना करता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ,
निरीक्षण के समय पैदल गस्त में उपनिरीक्षक अखिल तोमर, अजय यादव, मनोज यादव, एवं कांस्टेबल, सिपाही व महिलाएं कांस्टेबल मौजूदगी भ्रमणशील रही। जलालपुर धई ग्राम प्रधान रिसी प्रसाद व धमधमा ग्राम प्रधान मो.मोबीन अंसारी व ताजियादार मौके पर मौजूद रहे।










