
स्लग – *घर मे चोरी की पति ने लिखवाई रिपोर्ट पुलिस की जांच में पत्नी ही निकली
एंकर – शहर के बैहराना मे एक बड़ा अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। जहाँ मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर में चोरी हो जाती है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जब जांच शुरू करती है तो जो सामने निकल कर आता है उससे पुलिस के भी होश उड़ जाते हैं। करीब एक सप्ताह बाद ज़ब पुलिस इस मामले का राजफाश करती है तो चोर उसकी पत्नी ही निकलती है। यहाँ घटना जिसने भी सुनी उसके होश उड़ गए। और लोग तरह- तरह की बाते करने लगे
दरअसल पुलिस मामले में पीड़ित की पत्नी को ही गिरफ्तार करती है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो चोर और कोई नहीं बल्कि मुकदमा लिखाने वाले पीड़ित की पत्नी ही है। जिसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
शहर के प्रताप नगर बहराना निवासी अवधेश कुमार सिंह ने 25 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल की रात उनके परिवार के ही राजेंद्र सिंह रात में जगे तो देखा कि घर में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। इस पर घर का पूरा सामान देखा गया तो पता चला कि चोरी हो गई है।
अवधेश के मुताबिक चोर सोने के दो कंगन, एक हार, एक मांग टीका, एक मुहर, तीन अंगूठी, दो चेन समेत करीब 25 लाख के आभूषण उठा ले गए।
कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की गई, जिसके आधार पर पीड़ित अवधेश की पत्नी संध्या सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ मे संध्या ने बताया की उसकी जेठनी से बिलकुल नहीं बनती थी। महेंगे आभूषण पहने देखकर वो जलती रहती थी। इसीलिए एक दिन उसने मौका देख कर चोरी का प्लान बनया और सोने – चांदी के आभूषण चोरी कर लिए घर मे चोरी होने का शक उस पर न जाता।










