राशिद राही (जुग़नू) 23 को होगें राष्ट्रीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अवार्ड से सम्मानित
!
CRS शाहजहाँपुर-जमाने भर की खुशमिजाजी समन्दर, चेहरे पर छलकती मुस्काहट, हरदिल अजीज़ ज़िले के युवा साहित्यकार व शायर राशिद हुसैन राही (जुगनू) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर एनएसएस एएमयू अलीगढ़ तथा AICPERT के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में साहित्य एवं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा!
शहर के मोहल्ला एमन जई जलाल नगर में रहने वाले राशिद हुसैन राही ने हिन्दी, उर्दू एवं फ़ारसी साहित्य से पैरास्नातक तथा बीएड की उपाधि प्राप्त की है! पैरास्नातक फ़ारसी में उन्हें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है! इससे पहले उन्हें विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है! उनकी रचनाएं आकाशवाणी लखनऊ, ई टीवी उर्दू, उर्दू मजलिस दिल्ली, दूरदर्शन बरेली से प्रसारित हो चुकी हैं! वह लखनऊ, कानपुर, अमरोहा, बिजनौर, संभल, सीतापुर, गोला गोकरन नाथ आदि में आल इंडिया मुशायरों में गीत ग़ज़लें सुनाकर वाहवाही बटोर चुके हैं! राशिद, उर्दू त्रैमासिक पत्रिका “उफुकनू” के सम्पादक हैं! बाल साहित्य में भी उनकी गहरी रुचि है! उनकी बाल कविताएं, कहानियां और कार्टून देश की प्रतिष्ठित बाल पत्रिकाओं बाल भारती, मधु मुस्कान, लोटपोट, चंपक, बालहंस, नन्हे सम्राट आदि में प्रकाशित होती रही हैं!







