शहर का विद्युत विभाग दोनो ओर से उपभोगताओं का खून चूसने में लगी है..?

(CRS इमरान साग़र की क़लम से)
शाहजहाँपुर-सर्दी के मौसम में धन उगाही और गर्मी में लगाता शिटडाऊन यानि 24 घन्टो में विद्युत सप्लाई मात्र 8 से 10 घन्टे! सरकार बिजली व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर देने की भले ही बात करें लेकिन प्रश्न यह है कि सरकार जो बिजली दे रही है उसका स्टॉक जर्जर पॉवर हाऊसो में कैसे रह सकता है! एक सदी से अधिक पुरानी जर्जर लाईनो में लगातार फाल्ट से अधिकांश सप्लाई तो शिट डाऊन का शिकार हो रही है लेकिन दरो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है!
बिजली व्यवस्था में हुए किस सुधार की बात की जाय! कनेक्शन कटने के काफी समय बाद, विभाग द्वारा उपभोगता को मोटा बिल भेज कर उसकी अबैध तरीके से बसूली, या नया कनेक्शन लेने पर सरकारी शुल्क से कई गुना अधिक बसूल किए जाने को सुधार कहा जाय! दशको पुरानी जर्जर लाईनो के बलदने की जरुरत नही और फाल्ट होने पर सही कराने के लिए कर्मचारियों को सेवा शुल्क देने की, उपभोगता को हर माह बिल न दे कर भारी बिल एक साथ भेज कर फिर उस पर 60/40 की दर से निपटाने का दबाव बनाने की या फिर पॉवर हाऊसो पर तैनात कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा शिकायत कर्ता संग अभ्रद व्यवहार करने की बात की जाय! आखिर बात की भी जाय तो किस विषय पर, कहना मुश्किल है!
सरकारी स्तर के कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा प्रायवेट स्तर से कर्मचारी लगा कर उपभोगताओं का उत्पीड़न कर अबैध बसूली की या फिर बिना रीडिंग देखे दलालो से जानकारी जमा कर मोटा बिल बनाने की बात की जाय! हालांकि इन सब बातो का विभाग पर कोई असर पड़ने वाला नही लेकिन फिर सत्यता से मुंह नही छिपाया जा सकता!
वर्तमान हालात में बिजली दर युनिट की नही बल्कि आपके यहाँ मौजूद विद्युत उपकरण पर भार लगा कर आपसे बसूली हो रही जबकि यदि बिजली सप्लाई आने पर आप एक भी युनिट बिजली खर्च न करे तब भी मीटर में जलने वाली लाल लाईट आपका बिल जरुर बना कर आपको सौपती है और उसे हर हाल में भरना होता है!
बिधायक तो 2017 में भी सत्ता के रहे और अब 2022 में भी सत्ता सरकार की ही हैं! पिछले पांच साल में विद्युत व्यवस्था नही संभल सकी तो इस नए सत्र के प्रारंभिक गर्मी में विद्युत व्यवस्था कितनी बदहाल है यह बताने की जरुरत नही क्यूंकि खास लेकर आम आदमी की भी जरुरत बन गई है बिजली किसी मोबाईल जरुरत की तरह! विद्युत विभाग दोनो ओर से उपभोगताओं का खून चूसने में लगी है!
फोटो-गूगल से कॉपी!







