शाह शमशुद्दीन मियाँ के 188 वें उर्स के दूसरे दिन कुरानखानी के बाद मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर के प्रसिद्ध वली बुजुरिग हजरत सैयद शाह शमशुद्दीन मियाँ के 188 वें सालाना उर्स के दूसरे दिन दरगाह पर कुरानख्वानी के बाद फातिहा हुई! बड़ी मस्जिद में लंगर-ए-आम हुआ! सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियाँ के अलावा शहर काजी मो० अक़रम(सलीम) मुन्नन मियाँ, मुफ्ती याद अली, इमाम अहमद रजा, गुड्डू मियाँ, काशिफ मियाँ, शारिक मियाँ, बिलाल मियाँ, फरहाज़ हुसैन उर्फ शानू मियाँ, सूफी चाँद मियाँ , बब्बू मियाँ, एहसान वारसी, करी इदरीस , हाजी वसीम , इशरत अली खान, मिलन खाँ, मुमताज खान, जीशान साबरी के अलावा तमाम लोग मौजुद रहे!
5 फरवरी (हफ्ताह) को बाद नमाज़ मगरीब दरगाह में फातिहा उसके बाद दरगाह के सामने जलसा होगा जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर मौलाना सनाय हाशमी मियाँ, मौलाना शोएब रजा आसीबी, शायर साजिद बरेलवी, अकील उर रहमान, रेहान कादरी, कारी अली अहमद, अब्दुल कादिर, मौलाना फरियाद तशरीफ ला रहे है! उर्स के सारे प्रोग्राम यूटयूब ब फेसबुक पर लाइव दिखाए जा रहे हैं! हाजी मोहम्मद हुसैन उर्फ अच्छन मियाँ ने बताया कि 5 फरवरी (इतवार) को बाद नमाज़ फजर, गुसल व प्रातः 8 बजे से तकरीर उलमा-ए-कराम के साथ हजरत शाह शमशुद्दीन मियाँ की पालकी शरीफ व आपके तबर्रुकात की जियारत करायी जायगी! प्रातः 10ः00 बजे कुल शरीफ दरगाह बड़ी मस्जिद में होगा उसके बाद दरगाह के सामने महफ़िल-ए-समा व रात को कव्वाली का प्रोग्राम आर्या समाज के पास मैदान में होगा जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल ठाकुर अवेंद्र सिंह (छोटे अजीज मियाँ), दिलबर मेराज, साईम नियाजी, नईम साबरी, यूसुफ परवाज, शमीम जानू पेंटर अपने प्रोग्राम आर्य समाज के पास मैदान में पेश करेंगे!







