शाहजहाँपुर को विकास के लिए 308.18 करोड़ की सौगात! 87 परियोजनाओ का शिलान्यास!

CRS शाहजहाँपुर-मा० मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी ने शाहजहाँपुर में जी०आई०0सी० ग्राउण्ड खिरनीबाग में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया! इस अवसर पर उन्होने 308.18 करोड़ रूपये की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया और साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी दी! उन्होने पी०एम० स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये! मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लाभार्थी मृदुल कृष्ण को मिनी फ्लोर मिल स्थापना हेतु 8 लाख के ऋण का चेक वितरित किया! मुख्यमंत्री ने बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किया! कार्यक्रम के दौरान यू०पी० ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया!
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में 152.41 करोड़ लागत के 53 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमे शाहजहाँपुर विधान सभा क्षेत्र की 13 परियोजनाएं, तिलहर विधानसभा क्षेत्र की 8 परियोजनाएं, पुवायां विधानसभा क्षेत्र की 8 परियोजनाए, ददरौल विधानसभा क्षेत्र की 8 परियोजनाए, जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र की 6 परियोजनाए तथा कटरा विधानसभा क्षेत्र की 10 परियाजनाए शमिल है!
प्रदेश मुखिया मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी ने प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये लोकार्पण एवं शिलान्यास की गयी योजनाओं के लिये सभी जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा, आज क्रान्तिधरा शाहजहाँपुर की पावन धरती को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ है! उन्होने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला की धरा को नमन करते हुए कहा कि यहां से सेवा करके जिन लोगों ने शाहजहाँपुर को पहचान दी, उन सभी को नमन करते हुए शाहजहाँपुर की जनता को नमन किया!
अपने व्यक्तव्य के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 हजार से अधिक पटरी विक्रेताओं को पी०एम० स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे वह अपना व्यवसाए बढ़ा रहे है एवं आत्मनिर्भर हो रहे है! नगर निगम शाहजहाँपुर को प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत लिया गया है जिसमें स्मार्ट रोड, स्मार्ट ट्रैफिक कन्ट्रोल एवं पार्किंग की सुविधाए प्रदान की जायेगी! अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भी व्यापक प्रबन्ध किये जा रहे है!
कार्यक्रम के दौरान मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता जे०पी०एस० राठौर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरूण कुमार सागर, सांसद राज्य सभा मिथलेश कुमार, विधायक पुवायां चेतराम, विधायक ददरौल मानवेन्द्र सिंह, विधायक कटरा डा० वीर विक्रम सिंह ‘‘प्रिंस‘‘, विधायक तिलहर श्रीमती सलोना कुशवाहा, विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा, सदस्य विधान परिषद सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव सहितजनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे!







