
रायबरेली सलोन में बुलडोज़र थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल दो नगर पंचायत इलाके में एक साथ अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई के बाद आज सलोन में बुलडोज़र चला है। यहां सलोन कस्बे के मुख्य चौराहे के अलावा प्रतापगढ़ और रायबरेली रोड के अलावा सलोन मार्ग पर भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हुई है। यहां एसडीएम और ईओ नगर पंचायत की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ सुबह ही बुलडोज़र पहुंच गया था। पूर्व में चिन्हित किये गए अतिक्रमण पर बुलडोज़र चला तो लोगों ने हल्का फुल्का विरोध भी किया। हालांकि उन्हें यह कह कर समझा दिया गया कि नोटिस देने के बावजूद आप लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया इस लिए कार्रवाई करनी पड़ी।










