
स्लग अगर नहीं मिला न्याय तो छोड़ दूंगा हिंदू धर्म
एंकर.. रायबरेली में सार्वजनिक स्थलों पर लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना है। पोस्टर में इंद्रेश नाम का व्यक्ति हिंदू धर्म त्यागने की धमकी दे रहा है। मामला यहाँ की उंचाहार तहसील का है। तहसील से लेकर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय में लगाए गए इस पोस्टर में नीचे इंद्रेश कुमार ने अपनी व्यथा भी बयान की है। इंद्रेश कुमार का आरोप है कि उसकी ज़मीन की दो बार पैमाइश कराई गयी लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला है। हालांकि पोस्टर लगाने वाला सामने नहीं आया है। इस मामले में एसडीएम उंचाहार का कहना है कि मामला एसडीएम न्यायिक की कोर्ट से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में फैसला इंद्रेश के पक्ष में नहीं आया है जिसे लेकर उनको कमिशनर के यहाँ अप्लाई करनी चाहिए। एसडीएम उंचाहार सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि पूरे मामले की जाँच कराई जायेगी। यदि पोस्टर लगाने वाला दोषी साबित होता है तो उनके खिलाफ भी विधि अनुसार कर्रवाई होगी।










