
सैय्यद बाबा जलालुद्दीन शाह की मजार पर हिंदू मुस्लिम भाईचारे से उर्स हुआ सकुशल संपन्न
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन सैयद जलालुद्दीन शाह बाबा की मजार पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से उर्स संपन्न हुआ जहां दूर-दूर से आए हुए अकीदत मंदो ने सैय्यद जलालूद्दीन शाह से देश की अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी वही इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मेराजुद्दीन हसन फारूकी ने बताया कि इस बार उर्स के मेले में लगभग 10000 की संख्या में लोग आकर बाबा से मिन्नतें की और रात में कव्वाली का लुफ्त उठाया
लोगो ने बताया कि सैयद जलालुद्दीन शाह बाबा की मजार पर जो भी परेशान मृतक आत्माओं से होकर आता है वह उसकी मुरीद पूरी करते हैं प्रत्येक जुमेरात को बाबा की मजार पर मेला लगता है जहां की हकीकत मन्नू की बेल के साथ-साथ आंतरिक रुप से मृत आत्मा से परेशान लोगों की तंबू लगे हैं और बाबा उनकी परेशानियों को दूर करते हैं
उर्स के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी के रूप में एम.ए.फारूकी, कमाल फौजी, सिराज कुरैशी ,मोहम्मद अकबर, कसीम, राजू, घसीटे, बबलू ,आदि अनेक जलालपुरधई व आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मिलकर उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं देखी और अपनी जिम्मेदारी निभाई।









