
स्लग रिटायर्ड फौजी की पिटाई व लगाएं गये फर्जी मुकदमे के मामले में पकड़ा तूल सवर्ण आर्मी, करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रिटायर्ड फौजियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
एंकर रायबरेली में रिटायर्ड फौजी और उनके परिजनों के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा मारपीट व फर्जी मुकदमा में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए सवर्ण आर्मी, करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित रिटायर्ड सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, मामला डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत घुरवारा कस्बे का था जहां 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन पटाखा खरीदते समय रिटायर्ड फौजी इंदल सिंह के पुत्र चाहत सिंह का कुछ अराजक तत्वों से विवाद हो गया था जिसकी सूचना पर रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह गुरुद्वारा पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी मांगी जिस पर घुरवारा चौकी इंचार्ज हिमांशु मलिक सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा रिटायर फौजी इंदल सिंह चौकी स्थित एक कमरे में पूछताछ के बहाने ले जाकर लाठी डंडों व बेल्ट से जमकर पीटा गया जिसमें रिटायर्ड फौजी को गंभीर चोटें आई वहीं रिटायर्ड फौजी के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी कमियों को छुपाते हुए चौकी इंचार्ज ने रिटायर्ड फौजी पर पुलिस पर हमला करने का झूठा आरोप लगाते हुए बिना किसी वारंट के घर जाकर जमकर तांडव काटा और घर से परिजनों को खींचकर उनकी पिटाई करने के साथ ही लाठी डंडा, सरिया, कट्टा कारतूस आदि की बरामदगी दिखाकर फौजी वह उसके बेटे को जेल भेज दिया, पुलिस के द्वारा की गई अमानवीय में घटना के बाद रिटायर्ड फौजी इंदर सिंह के समर्थन में सवर्ण आर्मी,करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रिटायर्ड फौजी संगठन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा रिटायर्ड फौजियों ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो सभी लोग मुख्यमंत्री से मिलकर पूर्व सैनिक के साथ हुए पुलिसिया जुल्म से अवगत कराया जाएगा।










