
कुएं में गिरने से मंदिर के पुजारी की हुई मौत क्षेत्र में शोक की लहर
रायबरेली महाराजगंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर मंदिर के पुजारी की कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक मौत पुजारी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत थुलवासा गांव का है जहां राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी अवध बिहारी दास उम्र 42 वर्ष मंदिर परिसर में लगे समरसेबल पंप को ठीक करने के लिए कुएं के रस्सी के सहारे कुएं में उतरे हुए थे उसको ठीक करने के बाद रस्सी के सहारे बाहर आ रहे थे तभी अचानक कुएं का पिलर मंदिर के पुजारी के ऊपर गिर गया जिससे वह कुएं में गिर गए ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद पुजारी को कुए से बाहर निकाल कर इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन तब तक पुजारी की मौत हो चुकी थी मंदिर के पुजारी की मौत की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई मृतक अवध बिहारी 8 वर्ष की उम्र से ही मंदिर में रहते थे मृतक पुजारी के अयोध्या स्थित सनकादिक आश्रम के शिष्य होने के कारण सूचना अयोध्या आश्रम को दी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस आश्रम के महंत के आने का इंतजार कर रही है










